जानकारी देते व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
पारिवारिक विवाद में नरवल थाने में बंद दो सदस्यों से मिलने पहुंचे युवक ने दरोगा पर पीटने और रातभर हवालात में रखने का आरोप लगाया। इस बात की जानकारी होने पर शनिवार को परिजनों ने व्यापारियों के साथ हंगामा किया। उन्होंने दरोगा पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कुरयानी निवासी सूरज साहू ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को घर के दो सदस्यों को नरवल थाने में बंद कर दिया था। वह परिजनों से मिलने पहुंचा। आरोप है कि थाने पहुंचकर उसने व्यापार मंडल के चेयरमैन और मालिक दीपक मिश्रा से वहां बैठे एक दरोगा से मोबाइल पर बात कराने की कोशिश की तो दरोगा ने गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दरोगा ने पीटकर हवालात में बंद कर मोबाइल और 300 रुपये जमा करा लिए। जानकारी होने पर परिजनों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचकर शनिवार की सुबह हंगामा किया।