फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव स्टोरी का खौफनाक अंत: जलती चिता बुझाकर पुलिस ने रोका महिला का अंतिम संस्कार, मौत पर उठे सवाल

Tue, 18 Aug 2026 11:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

पुलिस ने ठठिया के सुखी पुल के पास जलती चिता को बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने चार लोगों के खिलाफ हत्या और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर सबूत मिटाने की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
चिता पर पानी डालता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर हुई एक लव स्टोरी का अंत इतना भयानक होगा, यह किसी ने सोचा भी न था। डेढ़ महीने पहले जिस आशिक के लिए 35 वर्षीय किरण अपना हंसता-खेलता परिवार और दो मासूम बच्चों को छोड़कर चली गई थी, मंगलवार को उसी किरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला तब और गंभीर हो गया जब पुलिस ने जलती चिता को बुझाया और अधजला शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव की रहने वाली किरण की करीब 45 दिन पहले इंदरगढ़ के कन्हईपुरवा निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि किरण अपने पति विनय कुमार और दो छोटे बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। मंगलवार को अचानक खबर आई कि किरण की मौत हो गई है और प्रेमी व उसके परिजन ठठिया थाना क्षेत्र के सुखी पुल के पास गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं।

अंतिम संस्कार की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस को देखते ही अंतिम संस्कार में शामिल कई लोग शव को जलता छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने तुरंत जलती चिता पर पानी डालकर आग बुझवाई और अधजले शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किरण के पति विनय के मुताबिक, लगभग 15 दिन पहले किरण ने उसे फोन कर रोते हुए बताया था कि वह जिस घर में रह रही है, वहां के लोग उसकी हत्या करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि उसने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष के लोग घरों में ताला लगाकर फरार हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि पति की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें