फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लुटेरों के करीब पहुंची पुलिस, खुलासा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पुलिस चार दिन पहले रिटायर्ड वन अफसर के साथ हुई लूट में बाइक सवार लुटेरों के करीब पहुंच गई है। सीओ सिटी ने दावा किया है कि जल्द ही वह बाइक सवार लुटेरों को गिरफ्तार कर माल बरामदगी करेंगे। पुलिस को एक दिन पहले बाइक सवार लुटेरों की एमपी में लोकेशन मिली थी।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में थाना इकदिल पुलिस के अलावा सर्विलांस व एसओजी की टीमें रिटायर्ड वन अफसर के साथ तीन दिन पहले हुई लूट के पर्दाफाश में लगी हैं। सीओ सिटी ने बताया कि बाइक सवार लुटेरे पुलिस का बढ़ता दवाब को देखते हुए पड़ाेसी राज्य एमपी में भाग गए थे। सर्विलांस टीम की मदद से उन्हें ट्रेस कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार लुटेरों को पकड़ने में सीसीटीवी फुटेज काफी मददगार साबित हुए हैं।
सीओ सिटी ने कहा कि बाइक सवार लुटेरे के करीब हैं। जल्द ही लुटेरों को पकड़कर माल बरामद किया जाएगा। बता दें कि कृष्ण सिंह भदोरिया निवासी ग्राम बरेला, थाना इकदिल एमपी में आईएफएस फॉरेस्ट विभाग से रिटायर्ड है। वह रविवार दोपहर घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी बाइक सवार तीन लुटेरे उनकी दो तोले की सोने की चेन झपट्टा मारकर भाग गए थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवारों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें