फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उमस के बाद शाम को बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी। - फोटो : शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी।
विज्ञापन
इटावा। जिले में लगातार तीसरे दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों का हाल बेहाल रहा। हालांकि, शाम करीब चार बजे बादल छाए और 10 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच यह 33 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है।पिछले कुछ दिनों से जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। करीब 10 दिन पहले तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट बदली। बादलों और बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट आई थी। लेकिन बीते तीन दिनों से बारिश न होने से लोगों को एक बार गर्मी ने बेहाल कर दिया। बुधवार सुबह आसमान साफ होने और धूप खिलने के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई थी, जिससे लोग पसीने से तर-बतर नजर आए।
शाम को हुई बारिश ने इस उमस से निजात दिलाई। इस बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम लगातार अपनी रंगत बदल रहा है। मौसम विभाग लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगा रहा है। इस सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें