रसूलाबाद में आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुलिसजनों को आम आदमी का दर्द को समझना चाहिए। जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा।
एनसीआर के स्थान पर गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज करना चाहिए। रविवार को वह प्रोजेक्ट आइना के तहत आए थे। इस मौके पर अकबपुर कोतवाली प्रभारी राम निवास यादव ने बताया कि 30 शिकायतें आईं।
जिनमें जरूरी कार्रवाई की गई। रविवार को रसूलाबाद थाना परिसर में प्रोजेक्ट आइना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने कहा कि गंभीर मामलों में तत्काल मुकदमा दर्ज हो।
कुल्हाड़ी, फावड़ा आदि से घायल मामलों में एनसीआर दर्ज करने पर मुंशी व विवेचक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि असली अपराधी के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
जिससे न्यायालय में मजबूत आधार केस को मिल सके और आरोपी को सजा मिले। दहेज के मामलों पर भी प्रकाश डालते हुए आईजी जोन ने कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए।
आईजी जोन के समक्ष उदय प्रताप सिंह ने बिलहा में पुलिस चौकी बनाने की मांग रखी। याशीन परवेज ने रसूलाबाद चौराहे के चारो ओर 50-50 मीटर तक नो ठेलिया जोन घोषित किए जाने की बात रखी।
संतोष गुप्ता ने बताया कि पुलिस की पुरानी आवासी बिल्डिंग कंडम हो गई है। प्रोजेक्ट आइना के मौके पर रसूलाबाद थाना में आनंद मोहन, मीनाक्षी, अवधेश कुमार, ब्रजेश कुमार, शहनाज आदि ने भी समस्याएं गिनाई।
आईजी जोन ने शिकायतें व समस्या दर्ज कराने के लिए 0512-2310512 व व्हाट्स एप नंबर 7704020202 सभी को नोट कराया और कहा कि शिकायतें दर्ज कराएं। इसकी सुनवाई जरूर होगी।
पुलिस अधीक्षक सभाराज सिंह, एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीओ शशिशेखर दीक्षित, थानाध्यक्ष सुनील यादव, कुलदीप सिंह यादव, हाजी फैजान खां, वाजिद अली शाह, मटल्लू यादव, हरी सिंह राजावत, शिवसिंह, श्याम बिहारी, इद्दू हसन आदि मौजूद रहे।