फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य टीम पर किया हमला तो आधुनिक हथियारों से मिलेगा जवाब

Mon, 06 Apr 2020 06:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों की जानकारी मिलने पर अब चिकित्सा टीम के साथ पुलिस की दो टीमें मौके पर पहुंचेंगी। पुलिस की एक टीम चिकित्सा टीम के साथ मरीज को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाएगी। दूसरी पुलिस टीम आधुनिक हथियारों के साथ कानून व्यवस्था में मुस्तैद रहेगी। 
विज्ञापन


कोरोना संदिग्धों की जांच और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए लेने पहुंचे चिकित्सकों और पुलिस टीम पर  हमले के बाद डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सभी थानों में पुलिस की ए और बी टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ए टीम मेडिकल थ्री लेयर मास्क, एन-95 मास्क, पीपीई, फेस शील्ड, वाइजर, आई कवर, रबर का हेड कवर और एल्कोहल हैंड सैनिटाइजर से लैस होगी। बी टीम बॉडी प्रोटेक्टर, हायवर शील्ड, मास्क, डंडे और आधुनिक असलहों से लैस होगी।

कोरोना संदिग्धों की सूचना पर चिकित्सकों के साथ दोनों टीमें थाना प्रभारी या महकमे के बड़े अधिकारियों के निर्देश पर रवाना होंगी। पुलिस की ए टीम स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मरीज को एंबुलेंस में बैठाने या जांच कराने में मदद करेगी। टीम बी कानून व्यवस्था में मुस्तैद रहेगी।

अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो उस पर बी टीम कार्रवाई करेगी। डीजीपी के निर्देश पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थानों में दोनों टीमों का गठन किया है। मरीज की जांच या अस्पताल पहुंचाने के बाद टीम ए प्रयोग की गई किट को जलाकर नष्ट कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें