फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गुम हुए तीन साल के प्रांशु को पुलिस ने चार घंटे में खोज निकाला

Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
मां के साथ प्रांशु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इसे सख्ती का असर कहें या समझदारी। चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे के नई बस्ती में खेल रहा तीन साल का बालक प्रांशू अचानक लापता हो गया। प्रांशु के पिता दिनेश को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बस्ती के कुछ घरों में पूछताछ की लेकिन किसी को उसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण वह उसे खोजने बाहर भी नहीं जा सकते थे। ऐसे में उन्होंने बाहर जाने के बजाए पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही कस्बे व आसपास के इलाकों में तैनात पुलिस वाहन से इसकी सूचना एनाउंस करनी शुरू कर दी।

करीब चार घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली की नई बस्ती से करीब एक किलोमीटर रामलीला मैदान के पास एक रोते हुए बालक को देखा गया है। एसआई अरविंद मिश्रा ने प्रांशू को उसके पिता तक पहुंचाया। सड़क पर तड़प रहे युवक के लिए मसीहा बनी पुलिस मानिकपुर।
विज्ञापन


पुलिस अच्छी भी होती है। इसकी बानगी मानिकपुर पुलिस ने दिखाई। बुधवार को शैलेंद्र सिंह की बाइक अचानक फिसलकर गिर गई। हाथों और पैरों में गंभीर चोट आने पर वह हिल नहीं पा रहे थे। बाइक उनपर गिरी हुई थी। वह आधे घंटे वहीं तड़पते रहे। तभी वहां से गुजर रहे 112 के सिपाही संतोष ओझा व मखमल सिंह ने शौलेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें