हांडी फोड़ कार्यक्रम में बवाल के बाद तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई में श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सराफा कमेटी के हांडी फोड़ कार्यक्रम के दौरान गुरुवार देर शाम रेलवेगंज में गुलाल में कुछ मिलाकर उड़ाए जाने के विवाद में मारपीट शुरू हो गई। ये देख रेलवेगंज चौकी पुलिस ने लाठी फटकार कार्यक्रम रोक दिया।
श्री सिद्धि विनायक मराठा मंडल एवं सराफा कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को गणेश उत्सव का समापन किया जा रहा था। इस दौरान मुंबई के एक ग्रुप के कलाकारों द्वारा हांडी कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही लोग सिनेमा रोड, बड़े चौराहे, छोटे चौराहे, रामदत्त चौराहा होते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों से देर शाम हनुमान मंदिर, रेलवेगंज पहुंचे।