फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपी के गैस प्लांट में आग से शताब्दी समेत 14 ट्रेनें फंसीं, एहतियातन रोका गया ट्रेनों का संचालन

Thu, 12 Sep 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस प्लांट में गुरुवार को आग लगने से ट्रेंन संचालन प्रभावित हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के हिंदुस्तान पेट्रोलियम के गैस प्लांट में गुरुवार को आग लगने से बगल से गुजरी रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन एहतियात के तौर पर पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इस कारण दिल्ली से लखनऊ जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें फंसी रहीं।
विज्ञापन


कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सवा घंटे खड़ी रही। यह ट्रेन सेंट्रल पर सुबह 11:18 बजे आई और 12:40 बजे रवाना हुई। सवा घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची लेकिन बिना देरी के अपने निर्धारित समय वहां से चल दी। 

 
विज्ञापन

हादसे की वजह से कानपुर सेंट्रल पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-लखनऊ एक्सप्रेस, झांसी पैसेंजर फंसीं रहीं। गंगाघाट से लेकर उन्नाव तक जहां के तहां अप और डाउन दोनों ट्रैक पर भी कई ट्रेनें फंसीं रहीं। इनमें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, पटना एक्सप्रेस आदि रहीं।

शताब्दी में लंच देने की योजना, फिर सिग्नल मिला
एक घंटा 20 मिनट तक स्वर्ण शताब्दी के कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर खड़े रहने से यात्री परेशान हो गए। जिस समय तक उनके लखनऊ पहुंचने का समय होता है, तब तक ट्रेन कानपुर में ही खड़ी रही। यात्रियों की भूख प्यास की सूचना पर जब उनके लंच का इंतजाम किया जाने लगा तभी ट्रेन को सिग्नल मिल गया। यात्रियों के कहने पर लंच देने के बजाय ट्रेन को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया।

गई लेट फिर भी समय पर आई शताब्दी
स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के देरी से लखनऊ पहुंचने के बाद भी ट्रेन को निर्धारित समय पर छोड़ दिया गया। इस ट्रेन में एक ही रेक होने की वजह से जो ट्रेन जाती है, उसी की धुलाई करके वापस भेजा जाता है। यह ट्रेन लखनऊ में पौने एक बजे के बजाय 1:52 बजे पहुंची। इसके बाद भी निर्धारित समय पर दोपहर के 3:35 बजे रवाना हुई और कानपुर सेंट्रल पर शाम 4:48 बजे आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें