कोतवाली में बालक को भोजन कराते सिपाही
- फोटो : अमर उजाला
औरैया सदर कोतवाली में सिपाहियों का एक नया चेहरा देखने को मिला। एक सात वर्षीय बालक पैरों में बिना चप्पल के अपने पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। बालक ने बताया कि उसका पिता शराब पीकर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट करते हैं और खाना भी नहीं देते।
बालक की हालत देख सिपाहियों ने उसे बैठाकर भोजन कराया। रोज की तरह सदर कोतवाली में सिपाही अपने काम में व्यस्त थे। तभी शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सात वर्षीय आकाश रोते हुए कोतवाली में पहुंचा।