फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बोला मासूम- अंकल सुनो...पापा शराब पीकर मुझे और मम्मी को बहुत पीटते हैं, खाना भी नहीं देते

Sun, 13 Oct 2019 01:24 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
कोतवाली में बालक को भोजन कराते सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया सदर कोतवाली में सिपाहियों का एक नया चेहरा देखने को मिला। एक सात वर्षीय बालक पैरों में बिना चप्पल के अपने पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंचा। बालक ने बताया कि उसका पिता शराब पीकर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट करते हैं और खाना भी नहीं देते।
विज्ञापन


बालक की हालत देख सिपाहियों ने उसे बैठाकर भोजन कराया। रोज की तरह सदर कोतवाली में सिपाही अपने काम में व्यस्त थे। तभी शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी सात वर्षीय आकाश रोते हुए कोतवाली में पहुंचा।

सिपाहियों ने उसे शांत कराया और कारण पूछा। बालक ने बताया कि वह कक्षा दो का छात्र है। बताया कि उसके पिता महेश शराब पीकर उसे व उसकी मां के साथ मारपीट करते हैं और खाना भी नहीं देते।

बालक ने बताया कि आज भी पिता ने शराब पीकर मारपीट की और खाना भी नहीं दिया जिससे वह पिता के खिलाफ शिकायत लेकर आया।
विज्ञापन

बालक को ढांढस बंधाते हुए उपनिरीक्षक प्रवेंद्र कुमार ने बच्चे के लिए खाना मंगवाया और उसे खाना खिलाकर आश्वासन दिया कि अब उसे उसके पिता परेशान नहीं करेंगे। आकाश के पैरों में चप्पल न देख सिपाहियों ने चप्पल की व्यवस्था की।

बाद में बालक के पिता को कोतवाली बुलवाया गया। जहां समझा-बुझाकर बालक को उसके पिता के साथ भेजा गया। साथ ही महेश को पुलिस ने हिदायत दी कि यदि दोबारा बालक शिकायत लेकर कोतवाली आया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें