फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खाैफ, घर छाेड़ भागे ग्रामीण

Fri, 24 Feb 2017 12:18 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
विज्ञापन
 ग्राम नसीरपुर के चौकीदार महेश की संदिग्ध हालात में हुई मौत और उसके बाद सड़क पर शव रखकर पुलिस पर पथराव के मामले में 14 नामजद और 160 अज्ञात आरोपियों की तलाश पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद अधिकतर लोग गांव छोड़कर चले गए हैं। 
विज्ञापन


नसीरपुर के चौकीदार 22 वर्षीय महेश की मौत होने के बाद स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट थे। इसी बात को लेकर उन्होंने पुलिस कार्रवाई में हीलाहवाली का आरोप लगाकर शव को रखकर जाम लगाया और पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसी मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 160 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाल विनोद कुमार सिंह  की मानें तो अधिकतर फोर्स चुनाव के चलते बाहर गई है। इसके चलते आरोपियों की तलाश तेजी के साथ नहीं हो पा रही है। उधर, पुसिल की इस कार्रवाई से डरे लोग गांव छोड़कर चले गए हैं। युवक की मौत को हत्या बताने वाले भी पुलिस की पकड़ से दूर है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें