फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचा आशिक: 30 घंटे कमरे में रहा बंद, महिला से 13 साल है छोटा, ऐसे बची युवक की जान

Tue, 08 Sep 2026 06:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: साढ़ थाना क्षेत्र के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक बने युवक को छुड़ाने पहुंची पुलिस को मोहल्ले की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने युवक को कमरे से बाहर निकाला और महिला के साथ उसे थाने ले जाने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पुलिस की गाड़ी घेर ली।
विज्ञापन
1 of 6
भीतरगांव के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक युवक - फोटो : amar ujala

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस दोनों को सुरक्षित थाने ले जाने में सफल रही। बताया गया कि बिंदकी, फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय युवक सोमवार तड़के छांजा गांव में रहने वाली 38 वर्षीय महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। महिला तीन बच्चों की मां है और उसकी बड़ी बेटी की शादी तय है।

विज्ञापन

2 of 6
भीतरगांव के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक युवक - फोटो : amar ujala
परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीनकर कमरे में बंद कर दिया। करीब 30 घंटे तक युवक के बंधक रहने के बाद महिला मंगलवार को चुपके से साढ़ थाने पहुंची और पुलिस से मदद मांगी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके घरवाले युवक की हत्या करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रेमी को छुड़ाने पहुंची पुलिस से भिड़ीं महिलाएं - फोटो : amar ujala

पुलिस युवक को छुड़ाने पहुंची तो महिलाओं ने घेरा वाहन

महिला की सूचना पर साढ़ पुलिस छांजा गांव पहुंची और कमरे से युवक को बाहर निकलवाया। पुलिस दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी तो मोहल्ले की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और दोनों को थाने ले जाने का विरोध किया।

4 of 6
भीतरगांव के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक युवक - फोटो : amar ujala
महिलाओं ने आरोप लगाया कि महिला आए दिन बाहरी युवकों को बुलाती है, जिससे आसपास के माहौल पर गलत असर पड़ रहा है। पुलिस द्वारा दोनों को ले जाने के प्रयास के दौरान महिलाओं ने महिला को गाड़ी से उतारने और उसके साथ मारपीट करने का प्रयास किया। इस दौरान महिला को बचाने पहुंचे दरोगा आशीष सिंह से भी महिलाओं की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
प्रेमी को छुड़ाने पहुंची पुलिस से भिड़ीं महिलाएं - फोटो : amar ujala

अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर दोनों को थाने पहुंचाया

स्थिति बिगड़ती देख सर्किल के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक और महिला को सुरक्षित साढ़ थाने ले जाने में सफल रही। फिलहाल दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भीतरगांव के छांजा गांव में 30 घंटे से कमरे में बंधक युवक - फोटो : amar ujala

युवक के पिता ने थाने में दी तहरीर

युवक के पिता भी बिंदकी से साढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि महिला और उनके बेटे के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध हैं। पिता के मुताबिक महिला उनके बेटे के साथ रहना चाहती है और उसी के बुलाने पर उनका बेटा छांजा गांव पहुंचा था। पुलिस तहरीर और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।



">http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें