कानपुर के दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या की रात आरोपी बहू शालू और कातिल विशाल के बीच 14 बार बातचीत हुई थी। आठ दिन में दंपती ने विशाल से कुल 39 बार संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत का औसत करीब पांच कॉल प्रतिदिन रहा।
विज्ञापन
1 of 16
kanpur medicine trader murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के कल्याणपुर के रतन आर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा (63) की हत्या निर्मम तरीके से की गई। कारोबारी ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया लेकिन हमलावरों ने लगातार वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपियों ने कारोबारी के गले से लेकर पैरों तक 26 से ज्यादा चाकू से गहरे वार किए। सांस नली के साथ हाथ की नस भी कटी मिली।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के अनुसार बाएं गाल, नाक और गले पर चाकू के छह गहरे घाव मिले। सीने के दाएं हिस्से में करीब पांच और बाएं हिस्से में भी पांच गहरे निशान मिले। छाती के नीचे और पेट पर दो-दो गहरे घाव थे। बाएं हाथ की हथेली पर चाकू से बड़ा कट मिला। अंगुली, कोहनी और हथेली पर भी कट मिले। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के चलते कारोबारी की मौत हुई है।
विज्ञापन
2 of 16
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतिम सांस तक लड़े विनीत, हत्यारों ने पीछे से किया वार
रतन ऑर्बिट के जिस फ्लैट में बेडरूम और डाइनिंग हॉल का लग्जरी फ्लैट है। हत्यारे विशाल गौतम और राजकिशोर एक कमरे में छिप कर बैठ गए थे। विनीत फ्लैट में दाखिल होकर सीधा अपने कमरे में गए। उन्होंने कपड़े उतार कर लोअर और टीशर्ट पहनी। तभी हत्यारों ने विनीत परिवार के साथ रहते थे वह चार पीछे से पहला वार चाकू से गर्दन पर दाहिनी ओर किया।
विनीत पलटे तो हत्यारे ताबड़तोड़ वार करने लगे। दूसरे हत्यारे ने सीधा पेट में चाकू घुसेड़ दिया। इसके बाद कई वार किए। हालांकि, विनीत दो हत्यारों से अकेले ही संघर्ष करते रहे। घटना के बाद पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि विनीत ने मौत से पहले खूब संघर्ष किया है।
4 of 16
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सोफे पर बैठी गमगीन बहू और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक चाकू लेकर आए दूसरा किचन से उठाया
फॉरेंसिक टीम को एक चाकू कमरे में रक्त से सना हुआ मिला। जांच में वो चाकू सब्जियां काटने के लिए प्रयुक्त होने वाला पाया गया। टीम के मुताबिक आशंका है कि एक चाकू आरोपी अपने साथ लेकर आए हैं जबकि दूसरा चाकू किचन से उठाया था।
विज्ञापन
5 of 16
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एल्डिको के पास मुठभेड़, पैर में लगीं गोलियां
हत्यारों की तलाश कर रही पुलिस की कल्याणपुर के एल्डिको के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में विशाल गौतम, विनीत के बाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक विशाल को विनीत ने कुछ माह पहले हटा दिया था। इससे वह खुन्नस रखता था।
विज्ञापन
6 of 16
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दावा... काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने को कहा था
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने कारोबारी की बहू शालू के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि काम पूरा होने पर बहू ने लाखों रुपये देने की बात कही थी। अपार्टमेंट के गार्ड ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन भी बहू शालू ने विशाल को घर में आने देने के लिए कहा था। उस दिन भी बहू-बेटे घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन
7 of 16
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने बहू शालू को भी किया गिरफ्तार
कानपुर के इंदिरानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या में पुलिस ने बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पाई-पाई का हिसाब लेने और घर में सीसी कैमरे लगाए जाने से नाराज बहू ने छह लाख में ससुर की सुपारी दी थी। शालू ने हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची थी।
8 of 16
तस्वीर-दो सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है।
- फोटो : एआई
डीसीपी एसएम कासिम आबिदि ने बताया, शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल से कहा था कि जब पापा विनीत अपने कमरे में सो जाएं तो तकिया से उनका मुंह दबा देना। इससे उनकी मौत हो जाएगी। जब शालू और उसके पति सुब्रत लौटेंगे तो हार्ट अटैक से मौत की बात कहकर लोगों को गुमराह कर देंगे।
9 of 16
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की रात तक दंपती ने हत्यारोपी विशाल से 39 बार की बातचीत
डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मृतक के बेटे सुब्रत और हत्यारोपी विशाल के बीच 29 अगस्त से हत्या वाली रात तक 25 बार व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। सुब्रत की पत्नी शालू और विशाल के बीच 14 बार बातचीत हुई। आठ दिन में दंपती ने विशाल से कुल 39 बार संपर्क किया। दोनों के बीच बातचीत का औसत करीब पांच कॉल प्रतिदिन रहा। सबसे अहम बात यह है कि हत्या के दौरान भी शालू और विशाल के बीच संपर्क हुआ। इस दौरान दोनों ने व्हाट्सएप कॉल के से तीन बार बातचीत की।
10 of 16
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा बेटा व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता की हत्या के बाद भी बेटे की चुप्पी पर सवाल
सुव्रत की भूमिका की पुलिस पड़ताल कर रही है। पिता की हत्या और पत्नी की कथित संलिप्तता के बावजूद सुब्रत ने विशाल को लेकर कोई अहम जानकारी नहीं दी। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने पर उसने शुरुआत में विशाल को पहचानने से भी इन्कार किया था। पुलिस उसकी चुप्पी और विशाल से संपर्क की वजह तलाश रही है।
11 of 16
आरोपी विशाल गौतम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपी विशाल बोला... अंकल को मारना नहीं चाहता था... बहुत अच्छे थे
शालू ने भले ही ससुर की हत्या की साजिश रची हो लेकिन जेल भेजे जाने तक वह यही कहती रही कि पापा बहुत अच्छे थे। विशाल ने भी कहा कि अंकल को मारना नहीं चाहता था। वह अच्छे थे।
12 of 16
तस्वीर-तीन सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है।
- फोटो : एआई
तीन पीढ़ियों से दवा का कारोबार टॉप पांच कारोबारियों में शामिल
कानपुर दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और यूपी रिटेल केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आरसीडीए) के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सैनी ने बताया कि विनीत कानपुर के टॉप पांच दवा कारोबारियों में शामिल थे। उनका परिवार तीन पीढ़ियों से दवा कारोबार कर रहा है। पहले उनके पिता ने कारोबार संभाला। इसके बाद विनीत और अब उनका बेटा सुब्रत कारोबार देख रहा है। राजेंद्र सैनी के अनुसार, बिरहाना रोड दवा मार्केट में वर्ष 1968 से उनकी फार्मा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है।
13 of 16
तस्वीर-एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है।
- फोटो : एआई
फिर घर की दहलीज से निकली कत्ल की साजिश
वहीं, कत्ल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस जब घर की दहलीज तक पहुंची तो कई बार साजिश का चेहरा कोई बाहरी नहीं, बल्कि अपना ही निकला। इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या की जांच में बहू शालू के हत्या कराने के बाद शहर के ऐसे ही पुराने हाईप्रोफाइल हत्याकांड फिर चर्चा में हैं। इन मामलों में किसी ने संपत्ति के लालच में अपनों को रास्ते से हटाने की साजिश रची तो कहीं प्रेम संबंध में बाधा बने परिजन निशाना बने।
14 of 16
आरोपी राजकिशोर कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले भी सामने आ चुका है रिश्तों का खूनी चेहरा 27 जुलाई 2014 : जबलपुर के कारोबारी शंकरलाल नागदेव की बेटी ज्योति की हत्या उसके पति पीयूष श्यामदासानी ने कराई थी। पुलिस के मुताबिक, पीयूष के दूसरी महिला मनीषा से संबंध थे और पत्नी इस रिश्ते में बाधा बन रही थी। हत्या में उसके ड्राइवर समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आई थी। तीन दिसंबर 2021 : कल्याणपुर के डिवीनटी होम्स अपार्टमेंट में डॉ.सुशील सिंह ने अपनी पत्नी चंद्रप्रभा और दो बच्चों शिखर और बेटी खुशी की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। दस दिन बाद उसने गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
15 of 16
Kanpur Murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चार जुलाई 2022 : बर्रा-दो में मुन्नालाल उत्तम और उनकी पत्नी राजदेवी की घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। जांच में बेटी कोमल की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक, उसने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी। प्रेम विवाह का विरोध और संपत्ति का लालच हत्या की वजह बताया था। चार नवंबर 2023 : चकेरी के देहली सुजानपुर निवासी सरकारी शिक्षक राजेश गौतम की सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में इको कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पुलिस ने उनकी पत्नी उर्मिला उर्फ पिंकी और उसके प्रेमी की भूमिका बताई थी। आरोप था कि दोनों ने मिलकर वारदात को हादसा दिखाने की कोशिश की।
रिश्ते वही, साजिश के तरीके अलग
इन वारदातों में हत्या के तरीके अलग रहे, लेकिन जांच का सिरा आखिरकार घर और रिश्तों तक पहुंचा। कहीं सुपारी देकर हत्या कराई गई तो कहीं प्रेमी या करीबी को हथियार बनाया गया। रतन आर्बिट हत्याकांड में बहू की भूमिका सामने आने के बाद एक बार फिर यही सवाल चर्चा में है कि जब साजिश घर के भीतर रची जाए तो भरोसे की दीवार के पीछे छिपे सच तक पहुंचना पुलिस के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होता है।