फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैंककर्मियों की भूमिका व खातों की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एक ही पते पर आईडीबीआई बैंक में 14 खाते खुलवाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने वाला महफूज पुलिस से छिपता फिर रहा है। वहीं बैंक कर्मियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। पुलिस आरोपी की तलाश करने के साथ ही बैंककर्मियों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। वहीं, पुलिस आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए उसके करीबियों की कॉल रिकाॅर्ड खंगाल रही है। श्यामनगर में 16 फरवरी को यशोदा नगर के वासिद व अरशद से आठ लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो जाजमऊ के कारोबारी महफूज का हवाला और टेरर फंडिंग के अंदेशे वाले खेल का खुलासा हुआ था। महफूज ने इस खेल के लिए 60 से ज्यादा बोगस फर्में बना रखी थी। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद जांच की तो पता चला कि इन्हीं बोगस फर्मों की मदद से उसने 12 बैंकों में 68 खाते खुलवाए थे। इन बैंक खातों के लेनदेन की जांच की गई तो सामने आया कि पिछले तीन सालों में इन खातों से 1600 करोड़ के
विज्ञापन

लेनदेन किए गए हैं। घटना के खुलासे के बाद से पुलिस को महफूज की तलाश है, हालांकि वह अपना मोबाइल स्विच आॅफ कर भूमिगत हो गया है। पुलिस की जांच के अनुसार महफूज के बैंक खातों में कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर से रुपये आए हैं और 95 फीसदी रकम नकद निकाली गई है।
विज्ञापन

डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है,साथ ही बैंककर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें