फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फायरिंग करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी पुलिस ने मैगी पॉइंट पर फायरिंग करने के आरोपी और 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गुजैनी हाईवे के पास से पकड़ा। बर्रा इलाके में फायरिंग और अधेड़ को कार से रौंदने के प्रयास में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। 17 नवंबर को बर्रा स्थित मैगी पॉइंट पर देर रात फायरिंग हुई थी। आरोप था कि फायरिंग कार सवार बर्रा के कुछ हिस्ट्रीशीटरों ने की। उसी रात कार सवारों ने बर्रा पांच में घर के बाहर आग ताप रहे अधेड़ को कार से कुचलने की कोशिश भी की थी। सीसी कैमरों की जांच में पता चला कि आरोपी फायरिंग करने के बाद वहां से गुजर रहे थे। अधेड़ ने हिस्ट्रीशीटर बर्रा निवासी मनोज सिंह, उजाला सिंह, हर्ष द्विवेदी, विकास व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बर्रा पुलिस ने मामले के एक आरोपी सेन पश्चिम पारा इलाके के रहने वाले हर्ष द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मनोज पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें