फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: पुलिस की लुटेरों से मुठभेड़, दो को लगी गोली…तीन गिरफ्तार, राहगीरों को रोक करते थे लूट, अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Jun 2024 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: कमसेरा चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस और राहगीरों से लूट करने वाले बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें दो लुटेरों को गोली लगी है, जबकि एक ने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
उरई में पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर जिले के अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार देर रात को एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना रेंढर पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा कमसेरा चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मुखबिर व आने-जाने वाले लोगों ने बताया कि कुछ बदमाश कमसेरा अमखेड़ा रोड पर राहगीरों से लूट पाट आदि कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, तो बाइक सवार अभियुक्तों द्वारा भागने का प्रयास किया गया।
साथ ही, पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसमें टीम बाल-बाल बची और फिर पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। इसमें दो शातिर अभियुक्त सुनील कुमार कुशवाह निवासी ग्राम बघावली थाना रामपुरा, अखिलेश पांचाल निवासी मोहल्ला भवानीराम कस्बा जालौन पैर में गोली लगने से घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ है बरामद
वहीं, पंकज सिंह राजावत निवासी ग्राम बिरिया थाना माधोगढ़ ने सरेंडर कर दिया। इन सभी के पास से तीन तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस और बाइक बरामद हुई हैं। घायल बदमाशों सुनील कुशवाहा और अखिलेश  को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें