कानपुर जिले के किदवई नगर में सोमवार तड़के पुलिस की जीप से रायफल लेकर भागे बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायर झौंक दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा घुसी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए हाफ एनकाउंटर की पूरी कहानी...
किदवई नगर और गोविंद नगर पुलिस ने सोमवार भोर में हिरासत से भाग रहे दो शातिर चोरों को मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मार दी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया कि किदवई नगर पुलिस ने सात चोरों को रविवार को गिरफ्तार किया था। मछरिया, नौबस्ता निवासी असलम से चोरी का माल बरामद करने के बाद पुलिस टीम उसे वापस थाने लेकर जीप से लौट रही थी।