फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में पुलिस अपने नोट बदलवाने को आतुर, खुद व्यवस्था कर रहे चौपट

Thu, 10 Nov 2016 06:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हमीरपुर जिले नोटों को बदलवाने को लेकर बैंकों में दिनभर मारामारी रही। लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद 10-10 रुपये के पुराने चार हजार रुपये बदलकर दिए गए। वहीं एसबीआई में पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिसवाले अपनी वर्दी की धौंस दिखाकर सीधे कैश काउंटर पर नोट बदलवाने पहुंचे। मैनेजर ने इसकी शिकायत अधिकारियों को की।
विज्ञापन


बैंकों के खुलने के समय से पहले ही गुरुवार सुबह उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई थी। जहां लाइन में लगने को लेकर मारामारी रही। वहीं सुरक्षा में लगे सिपाही व दरोगा अपने नोटों को बदलवाने के लिए सीधे काउंटर के पास पहुंचे। इसका लाइन में लगे लोगों ने विरोध किया। इस पर पुलिस वालों ने अपनी वर्दी की धौंस जमाने की कोशिश की। 

शोर-शराबा मचने पर बैंक प्रबंधक अविनाशचंद्र ने मामले की सूचना बड़े अधिकारियों को दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। यही हाल इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा, पंजाब एंड सिंध बैंक का रहा। सभी बैंकों में एक-एक होमगार्ड व एक-एक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें