केंद्र सरकार द्वारा एक हजार व पांच सौ के नोट बंद किए जाने के बाद देशव्यापी स्तर पर बुरा असर भी देखने को मिल रहा है। अचानक लिए गए इस फैसले से शादी वाली परीवारों के सामने अनेकों समस्याएं आन खड़ी हो गई है। उत्तर प्रदेश के भरुआसुमेरपुर का एक ऐसा ही परिवार अपनी व्यथा बताता है...
एक हजार व पांच सौ के नोट बंद होने से परिवार के कल्लू सोनी ने बताया उनकी बहन की शादी 17 नवंबर को तय है, लेकिन अचानक प्रधानमंत्री के पुराने नोटाें को रद्द करने से समस्याएं खड़ी हो गई। हजार व पांच सौ के नोट न चलने से खरीदारी नहीं हो पा रही है।
गुरुवार को बैंक खुलने पर वह नोट बदलाने के लिए गए, लेकिन चार हजार से ऊपर नहीं बदले गए और खाते से बड़ी मुश्किल में दस हजार रुपये ही निकाल सका। शादी के लिए करीब दो लाख रुपये की जरूरत है। बैंक से पैसा न मिलने के कारण तैयारियों में ब्रेक लग गया है।