फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गांव में पुलिस तैनात, शांति व्यवस्था बरकरार

विज्ञापन
:घटना के बाद दांदरपुर गांव जाने वाले लोगों से पूछताछ करती पुलिस। 
विज्ञापन
बकेवर/निवाड़ीकलां। दांदरपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुए बवाल के बाद अब शांति व्यवस्था बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे गांव में आठ स्थानों पर अलग-अलग जगह पुलिस और पीएसी तैनात है। 24 घंटे में आठ-आठ लेखपाल भी तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मी आने जाने वालों से पूछताछ कर रहे हैं। संदिग्ध लगने पर नाम और गांव में जाने की वजह भी दर्ज कर रहे हैं। आधार कार्ड भी चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात डीएम और एसएसपी इटावा के निरीक्षण के बाद पीएसी बल दांदरपुर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भेज दिया गया था। तब से पुलिस निगरानी के लिए तैनात है। एक प्रभारी निरीक्षक भी गांव में तैनात हैं। शुक्रवार को भी गांव की ओर जाने वाले लोगों की आवाजाही कम ही रही।
आठ स्थानों पर तैनात पुलिसक्मी आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे हैं। कोई भी संदिग्ध दिखने पर उसका आधार कार्ड भी चेक कर रहे हैं। साथ ही रजिस्टर में उसका नाम, पता और गांव में जाने का कारण का विवरण भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें