फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में दीवन की पिटाई, दूसरा पक्ष बी पिटा .......

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बस में सफर के दौरान महिला से अभद्रता के आरोप में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में पुलिस दीवान की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने दीवान पर हमला करने वालों पर भी लाठियां बरसाईं। दीवान व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में चलने वाली पीआरवी में तैनात दयाशंकर सिंह हेड कांस्टेबल हैं। शनिवार रात 9:30 बजे वह बस से संडीला से मल्लावां जा रहे थे। बस में ही संडीला निवासी प्रेम सिंह वर्मा के परिवार की कुछ महिलाएं भी सवार थीं। आरोप है कि बस में बैठी महिलाओं को देखकर दयाशंकर सिंह ने अभद्र फब्ती कसी। इसकी जानकारी महिलाओं ने परिजनों को दी तो मल्लावां-संडीला मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के निकट प्रेम सिंह वर्मा के परिजन एकत्र हो गए।
बस के रुकते ही दयाशंकर सिंह को खींच लिया और पिटाई कर दी। इसकी सूचना बस चालक ने मल्लावां कोतवाली में तैनात फालोअर को दी तो कोतवाली से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने प्रेम सिंह वर्मा के पक्ष के लोगों को भी पीट दिया। कोतवाली में दयाशंकर सिंह ने प्रेम सिंह वर्मा व उनके साथियों पर मारपीट, करने का आरोप लगा तहरीर दी है। जबकि दूसरे पक्ष से ऋषिपाल पुत्र गंगाराम के घायल होने के चलते पूरे मामले की तहरीर दी गई। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दयाशंकर सिंह और ऋषि पाल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें