फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे पर सो रहा था सिपाही, चोरी हो गई सरकारी पिस्टल, मजदूरों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 21 May 2021 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में यूपी-112 पीआरवी नंबर 2702 में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की गुरुवार रात सरकारी पिस्टल चोरी हो गई। वारदात भट्ठा में सोते समय होने की चर्चा है। शुक्रवार को मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर शाम को डॉग स्क्वॉड बुलाकर सुराग लगाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


यूपी 112 पीरआवी वैन शुक्रवार शाम सरदापुर गांव के पास निश्चित प्वाइंट पर खड़ी हुई। रात में वैन में सवार तीनों जवान पास के एक ईंट भट्ठे में जाकर सो गए। सुबह वहां से सिकंदरा स्थित एक होटल पर पहुंचे। सिपाही ने कवर में हाथ लगाया तो पिस्टल गायब थी। गाड़ी में खोजबीन की, लेकिन पिस्टल नहीं मिली।

इस पर साथियों के साथ वह वैन लेकर तत्काल भट्ठे पर पहुंचे। वहां काफी देर तक खोजबीन करते रहे लेकिन पिस्टल का सुराग नहीं लगा। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस लाइन से डॉग स्क्वॉड बुलाकर सुराग लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भट्ठा व आसपास के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थाना प्रभारी ने हिरासत में लिए गए लोगों को थाने में लाइन से खड़ा कराकर डॉग स्क्वॉड से सुराग लगाने का प्रयास किया। हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि सिपाही की पिस्टल खोने की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नशे में पहुंचे सिपाही, श्रमिकों को भगाकर उनकी चारपाई में सो गए
भट्ठा श्रमिकों ने बताया कि रात में गाड़ी से उतरे पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे। चारपाई पर सो रहे मजदूरों को भगाकर खुद बैठ गए। नशे की हालत में पुलिसकर्मी श्रमिकों को गाली देते रहे। इससे डरे श्रमिक दूर जाकर जमीन पर सो गए। सुबह जाने के कुछ ही देर बाद फिर आकर पिस्टल खोने की बात कर मारपीट शुरू कर दी। 

हवालात के बाद दिनभर भूखे बैठे रहे भट्ठा मजदूर
सिपाही की पिस्टल गायब होने पर सिकंदरा पुलिस ने भट्ठा मजदूरों को उठाना शुरू कर दिया। शुक्रवार शाम तक 10 से अधिक को पुलिस थाने ले गई। थाने में हवालात के बाहर बैठे भट्ठा श्रमिकों ने बताया कि पुलिस खुद लापरवाही करने के बाद अब पूछताछ करने के नाम पर मारपीट कर रही है। खाने को भी कुछ नहीं दिया गया है। सुबह से भूखे बैठे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें