फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बदतमीजी करने वाला मुंशी निलंबित, बातचीत का ऑडियो हुआ था वायरल, एसपी ने की कार्रवाई

Thu, 11 Jun 2020 06:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
कानपुर देहात में राजपुर के सट्टी थाने में तैनात एक मुंशी का एक महिला से बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। एसपी अनुराग वत्स ने मुंशी को अमर्यादित आचरण के आरोप में निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


सट्टी थाने में पति की शिकायत करने गई कस्बे की एक महिला की दोस्ती वहां तैनात मुंशी राजकुमार से हो गई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि मामूली मारपीट में महिला के इशारे पर मुंशी ने गांव के चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

इससे गांव के लोगों में नाराजगी हो गई। पीड़ित ने सात जून को एसपी से शिकायत कर बताया था कि पांच जून को मारपीट हुई थी। मेडिकल रिपोर्ट में मामूली चोटें आने के बावजूद पुलिस ने उस पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


इसी बीच एसपी को किसी ने मुंशी का महिला से बातचीत का ऑडियो उपलब्ध करा दिया। एसपी ने सीओ भोगनीपुर आशा पाल सिंह से जांच कराई। इसके बाद गुरुवार को मुंशी को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने ने बताया कि मुंशी को अमर्यादित आचरण पर निलंबित किया गया है। मारपीट में जानलेवा हमले की लगी धारा को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें