फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल श्रेया को मच्छरों ने मार डाला

Sun, 18 Sep 2016 12:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस कॉन्सटेबल श्रेया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मच्छरों ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल की जान ले ली। झांसी के भरुआ-सागर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल श्रेया गुप्ता की मलेरिया और डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। यह इस सीजन का पहला ऐसा केस है, जिसमें मरीज को डेंगू और मलेरिया दोनों हुआ। श्रेया का इलाज प्रखर नर्सिंग होम में चल रहा था।
विज्ञापन


उधर, विवेकानंद नगर (गोविंदनगर) निवासी सुंदर लाल के बेटे अभिषेक निषाद (16) की शनिवार को डेंगू से मौत हो गई। बड़े भाई गोपाल के मुताबिक अभिषेक का रतनलाल नगर स्थिति शारदा नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था।

महर्षि दयानंद विहार, कल्याणपुर निवासी श्रेया (22) नौ महीने पहले महिला कांस्टेबल बनी थी। भरुआ-सागर थाने में तैनाती के दौरान 2 सितंबर को उसे बुखार आया। भाई मयंक ने बताया कि क्षेत्र के डॉक्टर से इलाज कराने के बाद श्रेया को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर 15 सितंबर को श्रेया को कानपुर के जीटी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि श्रेया को मलेरिया था। यहां लाने पर डेंगू के लक्षण भी नजर आए और जांच में डेंगू होने की पुष्टि भी हुई। उन्होंने यह भी बताया कि परिजन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसी दिन श्रेया को आर्य नगर स्थित दूसरे नर्सिंगहोम में ले गए थे। बाद में उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार एक ही मरीज को डेंगू और मलेरिया हो सकते हैं।

विवेकानंद नगर (गोविंदनगर) निवासी सुंदर लाल के बेटे अभिषेक निषाद (16) को 12 सितंबर को बुखार आया। बड़े भाई गोपाल ने बताया कि 15 तारीख को रतनलाल नगर स्थित शारदा नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।

इलाज के दौरान हालत बिगड़ने के कारण शनिवार को मौत हो गई। गुजैनी ए ब्लाक में दो दिन पहले डेंगू से यथार्थ (9) की मौत हो गई थी। अब उसके चाचा मुकेश को भी डेंगू का पता चला है। परिजन दूसरी जगह रहकर उसका इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें