फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीके टीम फूंकेगी राहुल के रोड शो में जान 

Sat, 17 Sep 2016 09:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लोगों के बीच राहुल गांधी
विज्ञापन
कानपुर देहात और कानपुर नगर क्षेत्र में राहुल गांधी की यात्रा की तैयारियों का पीके टीम निरीक्षण कर चुकी है। इसी के साथ पीके टीम राहुल के रोड शो में जान फूंकेगी।  
विज्ञापन


टीम ने उस रूट का जायजा भी ले लिया जिस रस्ते से राहुल की यात्रा निकाली जाएगी। टीम ने कालपी (जालौन) की सीमा से सटे चौरा से लेकर घाटमपुर, रमईपुर और नौबस्ता तक की जानकारी जुटाई।

योजना के तहत राहुल 20 को देहात के पुखरायां और 21 को घाटमपुर में खाट सभा करेंगे। शहर में रोड शो भी फाइनल हो गया है। बुंदेलखंड में खाट सभा में व्यस्त राहुल गांधी जालौन से कानपुर देहात जनपद में प्रवेश आएंगे। 20 को दिन में करीब 12 बजे चौरा में उनके स्वागत का इंतजाम किया गया है।  
विज्ञापन
इसी के पास स्थित एक मजार पर राहुल गांधी चादर भी चढ़ा सकते हैं। फिर वह पुखरायां के श्रीराम स्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कालेज परिसर में खाट सभा को संबोधित करेंगे। सभा के लिए चारपाइयां रविवार को सभा स्थल पर पहुंच जाएंगी। खाट सभा से बाहर आने के बाद कुछ दूरी पर सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा को माला पहनाएंगे। यहां पर कुछ लोगों से मिलेंगे। फिर देहात के माती  स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस चले जाएंगे।   वहां से अगले दिन 21 सितंबर को राहुल गांधी बारा जोड़ होते हुए भोगनीपुर से घाटमपुर पहुंचेंगे। यहां से यात्रा रमईपुर पहुंचेगी, जहां स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। देहात क्षेत्र में यात्रा रूट निरीक्षण के दौरान एसपीजी के आईजी सीएमएस रावत, जिलाध्यक्ष देहात नीतम सचान, एडिशनल एसपी मनोज सोनकर के अलावा पीके टीम के सदस्य मौजूद रहे। इसी तरह नगर ग्रामीण क्षेत्र में पीके टीम के सदस्य विनेश चंदेल के साथ जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा ने यात्रा रूट देखा।

नगर में यह रहेगा रोड शोरूट
नौबस्ता से पनकी, विजय नगर चौराहा, मरियमपुर, गुमटी होते हुए वनखंडेश्वर मंदिर, तलाक महल, यतीमखाना, परेड चौराहा, मेस्टन रोड कोतवाली पर जाकर समाप्त होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें