उरई के जालौन में शहर कोतवाली में तैनात हैड कांस्टेबल का शव संदिग्ध हालात में उसके किराए के कमरे में पड़ा मिला। सुबह जब मकान मालिक ने उसे फर्श पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे एसपी, सीओ, कोतवाल व फोरेंसिक टीम ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
एसपी स्वामीप्रसाद का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या कांस्टेबल की मौत हार्टअटैक से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही वजह पता चल पाएगी। शहर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार (54) पुत्र पातीराम निवासी मोरामऊ थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज शहर के स्टेशन रोड स्थित सत्तार टायर वालों के मकान में किराये पर कमरा लेकर रहता था।