कानपुर के बिल्हौर स्थित महाविद्यालय में परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने गई बलराम नगर की एमए की छात्रा को बदमाश अरौल-बारंडा मार्ग से उठा ले गए। उसी के मोबाइल नंबर से एसएमएस कर परिजनों को अपहरण की सूचना दी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
बिल्हौर नगर के मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार दुबे की पुत्री पूजा दुबे (21) बारंडा स्थित शीतला देवी महाविद्यालय में एमए की छात्रा है। वह सोमवार को सुबह करीब नौ बजे परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने महाविद्यालय गई थी। दोपहर बाद तक छात्रा के न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।