छात्रों ने जाना कैसे काम करती है पुलिस
- फोटो : amar ujala
कानपुर शहर की कोतवाली में शुक्रवार को शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र बनी, जब विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने यहां शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग और पुलिस की दैनिक कार्यशैली के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर ध्यान दिलाते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की।भ्रमण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने पुलिस सेवा, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और भविष्य में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल पूछे, जिनका सरल और व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया गया।