फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मोतीझील में पर्स झपटने वाले दो लुटेरे दबोचे, होमगार्ड की बेटी से की थी लूट

Mon, 12 Jul 2021 09:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया सात जुलाई को गोविंद नगर निवासी रश्मि मां सरला देवी के साथ हैलट से दवा लेकर पैदल लौट रही थी। नगर निगम के स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रश्मि का पर्स लूट लिया था।
विज्ञापन
मोतीझील में पर्स झपटने वाले दो लुटेरे दबोचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मोतीझील में पनकी थाने में तैनात होमगार्ड यशवंत सिंह की बेटी रश्मि से पर्स लूटने वाले शातिरों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्वरूपनगर पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से लूट का माल भी बरामद किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कानपुर देहात के गजनेर निवासी रवि कुमार व इसी गांव के एक किशोर के रूप में हुई है। डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया सात जुलाई को गोविंद नगर निवासी रश्मि मां सरला देवी के साथ हैलट से दवा लेकर पैदल लौट रही थी।

नगर निगम के स्मार्ट सिटी ऑफिस के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने रश्मि का पर्स लूट लिया था। बदमाशों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को मोतीझील के पास से ही दबोच लिया। उनके पास से लूट का मोबाइल, दो हजार रुपये, पैनकार्ड और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने कर्ज चुकने के लिए लूट करने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें