फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्रेमी के साथ तेलंगाना से भागी किशोरी को एक फोन कॉल ने पकड़वाया, 6 सालाें से थी लापता

Wed, 04 Mar 2020 12:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
छह साल पहले तेलंगाना से प्रेमी के साथ भागी किशोरी को मंगलवार को तेलंगाना पुलिस ने पनकी से पकड़ लिया। एक फोन कॉल के जरिये वहां की सर्विलांस टीम ने किशोरी का पता लगा लिया।
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर पी रेणुका ने बताया कि 15 साल की किशोरी 6 साल पहले तेलंगाना  से लापता हो गई थी।

उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला था कि पड़ोसी छोटू से उसका प्रेम प्रसंग था। किशोरी उसी के साथ भागी है।  सर्विलांस सहित सभी टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। छोटू के परिजनों के नंबर सर्विलांस लगाए गए थे।

कुछ दिन पहले उसके पिता के पास अंजान नंबर से कॉल आई। इस नंबर को ट्रेस किया गया ,तो कानपुर केपनकी निवासी अंकित शुक्ला का निकला। सोमवार को टीम उनके फैक्टरी पहुंची तो बड़े भाई बृजेश से मुलाकात हुई। उन्होंने बताया कि छोटू कई साल से उनकी फैक्टरी में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


वह उनके सरायमीता स्थित घर पर रहता भी है। मंगलवार को पुलिस घर पहुंची तो छोटू फरार हो गया। किशोरी की उम्र 21 साल हो चुकी है और उसके चार साल की बेटी थी। रेणुका ने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी है इसलिए कोर्ट में बयान कराने के बाद उसे छोटू के पास पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें