कानपुर महानगर में किदवई नगर पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने रैकेट संचालिका, चार युवतियों व दो युवकों को पकड़ा। थाना प्रभारी कुंज बिहारी के मुताबिक घाटमपुर में रहने वाली महिला साकेत नगर में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाती थी।
गुरुवार शाम स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी। संचालिका के अलावा चार युवतियां, बर्रा-चार निवासी शैलेंद्र, बर्रा-दो निवासी मुकेश को पकड़ा गया। संचालिका और उसकी रिश्तेदार और घाटमपुर निवासी ब्रोकर वासुदेव जालान उर्फ चंद्रेश मकान की छत पर बैठकर निगरानी करते मिले। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।