फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, संचालिका सहित सात गिरफ्तार, कमरे में मिलीं आपत्तिजनक चीजें

Thu, 11 Apr 2019 10:46 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
संचालिका सहित सात गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर महानगर में किदवई नगर पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने रैकेट संचालिका, चार युवतियों व दो युवकों को पकड़ा। थाना प्रभारी कुंज  बिहारी के मुताबिक घाटमपुर में रहने वाली महिला साकेत नगर में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाती थी।
विज्ञापन


गुरुवार शाम स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी। संचालिका के अलावा चार युवतियां, बर्रा-चार निवासी शैलेंद्र, बर्रा-दो निवासी मुकेश को पकड़ा गया। संचालिका और उसकी रिश्तेदार और घाटमपुर निवासी ब्रोकर वासुदेव जालान उर्फ चंद्रेश मकान की छत पर बैठकर निगरानी करते मिले। कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

 
विज्ञापन

एक महिला उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ ले गई

नौबस्ता निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले इलाके की एक महिला उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर लखनऊ ले गई। वहां जिस्मफरोशी के धंधे में झोंक दिया। तब से वह सेक्स रैकेट में शामिल हो गई।

वह मोबाइल और ब्रोकर के माध्यम से ग्राहकों से मिलती थी। संचालिका पहले जवाहर नगर में रहती थी। अब साकेत नगर निवासी व्यापारी संदीप का मकान 15 हजार महीने किराए पर लिया था। पुलिस संदीप को भी थाने ले आई। उसकी पैरवी में कई व्यापारी व सफेदपोश रात तक थाने में डटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें