मिलावटी शराब में पकड़े गए प्रधान और उसके दो बेटे
- फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब से लगातार हो रही मौतों के बाद भी माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने चंवर गांव में ग्राम प्रधान रामफूल यादव केशराब ठेके और बुलेरो से आठ पेटी मिलावटी देशी शराब पकड़ी। आरोपियों की निशानदेही पर 40 लीटर केमिकल के साथ 12 पेटी शराब और पकड़ी गई।
अवैध शराब बनाने और मिलावट करने के आरोप में ग्राम प्रधान और उसके दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पतारा कस्बे की ग्राम पंचायत चंवर में प्रधान रामफूल यादव की देशी शराब की लाइसेंसी दुकान है। सीओ शैलेंद्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार देर शाम घाटमपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह के साथ उन्होंने ग्राम प्रधान की शराब की दुकान चेक की।