फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पुलिस ने युवक को पकड़ा, कोतवाली में खाया जहर, मच गया हड़कंप

Fri, 14 Feb 2020 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के जालौन में खेत पर हुए पत्नी से विवाद के बाद कोतवाली लाए गए पति ने पुलिस के सामने ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची, जहां उपचार के बाद उसे कोतवाली भेज दिया गया। युवक का आरोप है कि खेत से लाते वक्त कोबरा सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


जिस पर उसने आत्महत्या का प्रयास किया। सीओ संजय शर्मा का कहना है कि युवक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है, यदि कोबरा सिपाही दोषी हुए तो उन पर भी कार्रवाई होगी। कस्बे के तरीबुल्दा मोहल्ला निवासी मुलायम सिंह (22) ने यमुना किनारे सब्जी की फसल बो रखी है।

 
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर मुलायम अपनी पत्नी भानुमति के साथ खेत पर काम कर रहा था। तभी दोनों के बीच किसी बात पर  विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि भानुमति ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंचे कोबरा सिपाही मुलायम को लेकर कोतवाली आ गए। कोतवाली में कोने में बैठे मुलायम ने अचानक जेब से फसलों पर डाला जाने वाला कीटनाशक निकाला और खा लिया।

उसे उल्टियां करते देख पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उसे लेकर आनन फानन में सीएचसी लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने मुलायम को उल्टी कराने के बाद दवाई देकर हालत ठीक होने पर वापस कोतवाली भेज दिया। उपचार के बाद मुलायम ने कोबरा कर्मियों पर आरोप लगाया कि खेत से लाते वक्त सिपाहियों ने उससे छोड़ने के नाम पर पांच सौ रुपये मांगे न देने पर उसके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं कोतवाली में भी उसके साथ मारपीट की। जिससे क्षुब्ध होकर उसने सुसाइड का प्रयास किया। सीओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि मुलायम के आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि उसकी बात सही निकली तो कोबरा सिपाहियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें