उन्नाव के एक युवक की हत्या में उम्रकैद की सजा होने पर हाईकोर्ट से जमानत पर छूटा उम्रकैदी 31 साल बाद गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार रात को पुलिस ने उसे सोनिक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मध्यप्रदेश के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ का सेवादार बनकर साधुवेश में रह रहा था।
उसने उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कई जिलों में पूजा पाठ के जरिए अपने हजारों अनुयायी भी बना रखे हैं। अजगैन थाना क्षेत्र के धीरखेड़ा मजरा संदाना गांव निवासी किसान बाबू सिंह की वर्ष 1982 में जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने गांव के शेष नारायण उर्फ रामकुमार शर्मा पुत्र कुंवारे समेत 10 लोगों को नामजद किया था।