फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में हरियाणा की 120 पेटी शराब बरामद, ठेकेदार गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2019 03:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे में ली शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में स्वाट टीम व मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने संयुक्त अभियान में हरियाणा की चार लाख कीमत की देसी व अंग्रेजी शराब समेत शराब ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार के पास से 120 पेटी शराब की बरामद हुई। अवैध रूप से शराब की पैकिंग का सामान रेपर, होलोग्राम, ढक्कन, खाली पौवा, शराब बनाने की स्प्रिट और उपकरण बरामद कर लिए।
विज्ञापन


पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित को सूचना मिली कि एक शराब ठेकेदार हरियाणा की शराब तस्करी करके यहां लाकर पैकिंग करके बेच रहा है। प्रभारी ने उसे पकड़ने के लिए मोहम्मदाबाद कोतवाल राकेश कुमार से संपर्क किया।

दोनों टीमों ने लुखरियाई गांव में दबिश देकर शराब ठेकेदार धर्मवीर सिंह को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा की देसी व विदेशी शराब की 120 पेटी बरामद कर लीं। पुलिस ने ठेकेदार के घर से रैपर, होलोग्राम, ढक्कन, खाली पौवा, शराब बनाने की स्प्रिट व उपकरण भी बरामद कर लिए।

एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया की स्वाट टीम व कोतवाल मोहम्मदाबाद ने शराब तस्करी करने वाले लुखरियाई निवासी धर्मवीर को पकड़ लिया है। शराब ठेकेदार ने बताया कि वह हरियाणा से शराब यहां लाता था। उसके बाद यूपी में बिकने वाली देसी व अंग्रेजी शराब के खाली पौवों में भरकर यहां के होलोग्राम लगाकर शराब की दुकानों पर उसकी बिक्री करता था।
विज्ञापन

उसका एक साथी इस्लाम निवासी जिला एटा भी इस कारोबार में शामिल है। उसके साथ मिलकर एटा में भी इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने ठेकेदार से शराब सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली कार भी जब्त कर ली है। पुलिस ने शराब ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। एसपी ने पुुलिस टीम को पंद्रह हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये है। इस दौरान सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, सीओ सिटी मुन्नी लाल गौड़, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली मौजूद रहे।

सीओ सिटी के कार्यालय के पास बिकती है शराब
सीओ सिटी के कार्यालय के पास एक दुकान पर शाम होते ही अवैध शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। कई वर्षों से दुकानदार इस काम में लगा है। उसके पास हरियाणा, दिल्ली और असम राज्य की शराब मिलती है। दुकानदार प्रतिदिन दो सौ से अधिक शराब की बोतलों की बिक्री करता है। कोतवाली से लेकर सीओ कार्यालय तक के कई सिपाही वहां आते जाते देखे जा सकते हैं। एक बार दुकानदार भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बोतलों समेत पकड़ा भी जा चुका है। सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। सटीक सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें