फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस की गाड़ी पलटी, चौकी इंचार्ज की मौत, टायर फटने से हुआ हादसा

Sat, 18 Jul 2020 10:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर से झांसी दबिश देने जा रही पुलिस की इनोवा कार शनिवार की सुबह कानपुर-झांसी हाईवे पर मोंठ के पास टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चकेरी शिवगोदावरी चौकी प्रभारी मनोज पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एक दरोगा समेत पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। चमनगंज तकिया पार्क पुलिस चौकी प्रभारी मंसूर अहमद, चकेरी शिवगोदावरी चौकी प्रभारी मनोज पाटिल, कांस्टेबल प्रबल प्रताप, अंकुर भदौरिया हत्या, क्षेत्रीय अफ्फान और आशीष के साथ चकेरी से हत्या के मामले वांछित चल रहे आरोपियों की पकड़ के लिए दबिश देने जा रहे थे।

सुबह करीब 7 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी मोंठ के पास पहुंची अचानक कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। कार के नीचे दबकर गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकालवा कर जिला चिकित्सालय भेजा। यहां डॉक्टरों ने चौकी इंचार्ज मनोज पाटिल को मृत घोषित कर दिया। अफ्फान और आशीष को झांसी में हत्यारोपियों की पहचान के लिए पुलिस शहर से साथ लेकर निकली थी। 
 
पिस्टल गायब देखकर हाथ पैर फूले
घटना के समय पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला जा रहा था, तभी मृतक चौकी इंचार्ज मनोज पाटिल की पिस्टल गिरकर पानी में चली गई। बाहर निकालने के बाद अन्य पुलिसकर्मी उनकी पिस्टल गायब देखकर घबरा गए। करीब तीन घंटे बाद जेसीबी की मदद से पानी भरे गड्ढे से पिस्टल बरामद की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें