कानपुर में कोरोना संक्रमित सात और मरीजों की शनिवार को मौत हो गई। ये सभी दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। इनमें से पांच की हैलट तथा एक-एक मरीज की रामा मेडिकल कॉलेज और उर्सला में मौत हुई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 118 हो गई।
जबकि 78 नए पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या अब 2321 हो गई है। इनमें से 1277 रोगी ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 926 हैं। हैलट में शास्त्री नगर की 68 साल की महिला, जाजमऊ के 53 साल के व्यक्ति, आजाद नगर के 72 साल के बुजुर्ग तथा रेल बाजार की 53 साल की महिला ने दम तोड़ दिया।
इन मरीजों को संक्रमण के अलावा डायबिटीज, हाइपरटेंशन, गुर्दा व हृदय रोग तथा हाइपोथायरॉयड आदि बीमारियां थीं। इसी तरह रावतपुर के 65 वर्षीय व्यक्ति की हैलट तथा बर्रा के 59 वर्षीय व्यक्ति की रामा मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। ये भी डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि से पीड़ित थे।
वहीं, उर्सला में एनीमिया ग्रस्त कुली बाजार के 22 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के बाद इन सभी की हालत तेजी से बिगड़ी। नए संक्रमितों में बिल्हौर, कबाड़ी मार्केट, गोविंद नगर, टीपी नगर, काजीखेड़ा, चंदर नगर, डिप्टी पड़ाव, फेथफुलगंज, गंगा विहार, गड़रिया मोहाल, कमला टावर, हरबंस मोहाल, हरजेंदर नगर, रोशनलाल नगर, जवाहर नगर, कछियाना, अर्मापुर, नारियल बाजार, आरके नगर, रायपुरवा, केशव नगर, परदेवनपुरवा, देवीगंज, बर्रा, जरौली फेस-1, कर्नलगंज, अशोक नगर, बेनाझाबर, मसवानपुर, साकेत नगर, किदवई नगर, श्याम नगर, जेके कॉलोनी, अजीतगंज, भगवतदास घाट, जमोई, शास्त्री नगर, ज्योरा, काजीखेड़ा, बिरहाना रोड, राणा प्रताप नगर, गांधीग्राम, राजीव नगर, कृष्णा नगर, कल्याणपुर, विजय नगर, जूही, आर्य नगर, अनवरगंज आदि क्षेत्रों के लोग शामिल हैं।