फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस ने रोका निशुल्क ओपीडी का रास्ता, लौटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दक्षिण में नौबस्ता बाईपास के पास एक साल से अधिक समय से बंद पड़े नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल के बाहर निशुल्क ओपीडी चला रहे डॉ. शशिकांत को मंगलवार को पुलिस ने रोक दिया। डॉक्टर का आरोप है कि पुलिस ने ओपीडी स्थल पर ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करा दी जिससे मरीजों को बिना इलाज कराए निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


डॉ. शशिकांत ने करीब एक सप्ताह पहले अस्पताल के मुख्य गेट के सामने निशुल्क ओपीडी शुरू की थी। उन्होंने कहा किया था कि जब तक अस्पताल चालू नहीं होगा तब तक वह जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ चिकित्सा परामर्श देंगे। डॉक्टर के मुताबिक मंगलवार को निर्धारित समय पर ओपीडी संचालित करने पहुंचे तो मुख्य गेट पर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने रास्ता अवरुद्ध कराकर उन्हें मरीज देखने से रोक दिया। डॉ. शशिकांत ने घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से खड़ी है तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन इससे मरीजों की चिकित्सा सुविधा बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल शुरू होने तक गेट के बाहर मुफ्त ओपीडी चलाने की अनुमति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें