फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti Exam: उम्र कम करने को दोबारा की 10वीं, परीक्षा देने आए तीन गिरफ्तार, अलग-अलग केंद्रों से पकड़ा

Sat, 31 Aug 2024 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस ने उम्र कम करके भर्ती परीक्षा देने आए तीन अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। मथुरा, मैनपुरी और हरदोई के अभ्यर्थियों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पुलिस भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को तीन ऐसे अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जो उम्र कम कराकर परीक्षा देने आए थे।इन लोगों ने उम्र कम कराने के लिए हाईस्कूल की दोबारा परीक्षा दी थी। हालांकि शंका होने पर केंद्रों में जब अन्य दस्तावेज देखे गए, तो उम्र में पांच से आठ साल तक का अंतर मिला। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

नजीराबाद क्षेत्र के हर्षनगर स्थित एएनडी कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान मथुरा जिले के थाना वृंदावन के जैत गांव निवासी राजेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। राजेश ने बताया कि उसने मथुरा के ही मां कलावती देवी इंटर काॅलेज बारी मानदाता से पहली बार वर्ष 2011 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें जन्मतिथि 11 सितंबर 1996 अंकित है। इसके बाद उम्र कम कराने के लिए वर्ष 2021 में हाईस्कूल की परीक्षा दी। इसमें जन्मतिथि तीन मई 2003 अंकित कराई थी। 2013 में इंटर की परीक्षा भी दी थी, जिसमें जन्मतिथि तीन मई 2003 और पता राज धनगर मथुरा अंकित था।
इसी कॉलेज से मैनपुरी के किसनी थानाक्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी चरन सिंह उर्फ पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। चरन सिंह ने मैनपुरी के एसजेएस सोना सिंह काॅलेज से वर्ष 2004 में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें अपनी उम्र 10 जुलाई 1987 अंकित कराई थी। इसके बाद वर्ष 2013 में महाकवि देव इंटर कॉलेज कुशमरा मैनपुरी से हाईस्कूल की परीक्षा दी तो अपनी जन्मतिथि सात अगस्त 1995 अंकित कराई। इंटर की परीक्षा भी वर्ष 2006 और 2015 में दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र घटाने के लिए 2016 में दोबारा दी थी हाईस्कूल की परीक्षा
इसी तरह माल रोड स्थित एलपी इंटर कॉलेज में अलीशाबाद मुजफ्फरपुर थाना टरियांवा हरदोई निवासी फहीम अली परीक्षा देने पहुंचा। प्रथम पाली में परीक्षा के दौरान जब फहीम के दस्तावेज चेक किए गए तो उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट वर्ष 2016 की पाई गई। इसमें उसकी जन्मतिथि तीन फरवरी 2000 अंकित थी। आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि एक जनवरी 1985 और ड्राइविंग लाइसेंस पर जन्मतिथि नौ जून 1989 थी। छावनी पुलिस ने फहीम से पूछताछ की, तो उसने कबूल किया कि उसने उम्र घटाने के लिए 2016 में हाईस्कूल की परीक्षा दोबारा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें