फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने थाने पर बोला धावा तो पुलिस ने भांजी लाठियां

Tue, 20 Sep 2016 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर का गोविंद नगर थाना
विज्ञापन
पूछताछ के लिए उठाए गए दो युवकों को लॉकअप से छुड़ाने पहुंचे सपाइयों ने कानपुर के गोविंदनगर थाने के बाहर जमकर बवाल काटा। माहौल गरम होता देख पुलिस महकमे के सीओ ज्ञानेंद्र सिंह सपाइयों से बातचीत करने आए लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनसे अभद्रता भरा आचरण किया। बस फिर क्या था, पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि सपाइयों की अगुवाई कर रहे कार्यकर्ता पर कार्रवाई की गई है। दबौली के किराना स्टोर संचालक पर हुए जानलेवा हमले की छानबीन कर रही पुलिस ने सोमवार देर रात बर्रा-7 के दो युवकों को उठाया था। पुलिस के मुताबिक रात लगभग डेढ़ बजे सी ब्लॉक गोविंद नगर निवासी सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता ईतू बाजपेई करीब 30 समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और युवकों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे।

इंकार करने पर नारेबाजी करके हंगामा शुरू कर दिया। इधर, हंगामे की जानकारी पाकर सीओ सर्किल फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बातचीत कर मामला शांत करने की कोशिश की तो सपाई अभद्रता पर उतारू हो गए। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर उन्हें यहां से हटाया। सीओ ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हंगामा करने वाले ईतू बाजपेई पर शांतिभंग करने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें