फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दो बुकी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2020 10:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दो बुकी को चकेरी पुलिस ने मंगलवार देर रात को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 1.68 लाख रुपये, चार मोबाइल बरामद किये हैं।
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि जाजमऊ गंगा पुल से करीब 100 मीटर पर सूचना के आधार पर कार में सवार दो युवकों को रोका गया। जिसके बाद उनसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपितों ने अपना नाम किदवई नगर निवासी रिषी टंडन और सुनील गुप्ता बताया।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि दोनों कार में घूम घूमकर आईपीएल में सट्टा लगाते हैं। आरोपितों ने बताया कि वे मोबाइल से सट्टा लगवाते हैं और उसकी रिकार्डिंग भी रखते हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 1.68 लाख रूपये और चार मोबाइल समेत एक कार बरामद की है।
विज्ञापन


चकेरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल की जांच करने पर उसमें आईपीएल के मैच में रुपये लगाने की कई रिकार्डिंग मिली हैं। जिनकी जांच की जा रही है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें