फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगे पुलिस खड़ी है उतर जाओ... फिर जो हुआ, उससे सीख लेकर आप भी सावधान रहें

Sun, 29 Jul 2018 09:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में पुलिस का डर दिखाकर व्यापारियों का माल पार करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ई-रिक्शा चलाने वाले ये दोनों शातिर बहाने से व्यापारी को उतार देते और उसका माल लेकर फरार हो जाते। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने साढ़े तीन लाख का माल बरामद किया है और चोरी का माल खरीदने वाले तीन दुकानदारों को भी पकड़ा है।
विज्ञापन


बेकनगंज थानाप्रभारी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि शनिवार को उन्होंने टीम के साथ दादामियां चौराहे के पास से विरैचा, शिवराजपुर निवासी मोहम्मद अनीस और बड़गांव गोंडा के मोहम्मद सुल्तान को पकड़ा। ये शातिर दूसरे जिलों से हमराज कांप्लेक्स और पेंचबाग स्थित रेडिमेड बाजार से कपड़े खरीदने आने वाले व्यापारियों को शिकार बनाते थे।


घंटाघर या मूलगंज पर व्यापारी से कहते कि सामने पुलिस वाले खड़े हैं। आप लोगों से पूछताछ करेंगे, पैसे भी ऐंठेंगे। इस पर व्यापारी उतर जाता और ये माल लेकर फरार हो जाते। थानाप्रभारी ने बताया कि उन्नाव के जगनीखेड़ा शुक्लागंज के महेंद्र कुमार वर्मा, आजाद नगर शुक्लागंज के रामकुमार और इंदिरा नगर के दीपक चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें