फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: रत्नम ज्वैलर्स के यहां डकैती डाल रहा था कच्छा-बनियान गिरोह, मुठभेड़ में पुलिस ने दबोचा

Thu, 05 Sep 2019 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए गैंग के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा में कानपुर-सागर हाईवे पर बुधवार की रात आर्यावर्त बैंक के सामने स्थित दुकान रत्नम ज्वैलर्स को पड़ोसी होमगार्ड ने कच्छा-बनियान गिरोह से लुटने से बचा लिया। गिरोह को शटर तोड़ते देख उसने पुलिस बुला ली। पुलिस देख बदमाशों ने फायरिंग की तो पुलिस ने भी गोलियां चलाईं।
विज्ञापन


इस दौरान भागने के चक्कर में एक बदमाश ट्रक से टकराकर घायल हो गया। मुठभेड़ में पुलिस ने पांच बदमाशों को धर दबोचा, जबकि तीन भाग निकले। गिरोह के सभी सदस्य सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। कस्बे के इंदिरा नगर निवासी संतोष सोनी की हाईवे पर रत्नम ज्वैलर्स के नाम से सराफा की दुकान है।

 

पड़ोसी होमगार्ड की सतर्कता से लुटने से बचा रत्नम ज्वैलर्स, पकड़े गए पांचों बदमाश सहारनपुर के 

रात करीब दो बजे कच्छा-बनियान गिरोह के आठ बदमाशों ने धावा बोलकर दुकान का शटर तोड़ना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पड़ोसी होमगार्ड जाग गया। छत से उसने बदमाशों को शटर तोड़ते देखा तो चुपचाप पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में पुलिस ने भी गोलियां दागीं। इस दौरान हाईवे की तरफ भागता हुआ एक बदमाश ट्रक की चपेट में आ गया। पुलिस ने प्रेमी नाम के इस बदमाश को सीएचसी कबरई भिजवाया। पकड़े गए अन्य बदमाशों में कृष्ण कुमार, सिकपाल, भारत व धर्मपाल शामिल हैं।

 
विज्ञापन

भागते समय एक बदमाश ट्रक से टकराकर घायल, तीन भाग निकले

ये सभी शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद किया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, सीओ सदर जटाशंकर राव ने भी मौका मुआयना किया। एसपी ने अन्य तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। 

पकड़े गए पांचों बदमाश ग्राम ईसानगर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर के हैं। ये कच्छा-बनियान गिरोह के सदस्य हैं। इसकी पुष्टि निगोही थानाध्यक्ष ने की है। निगोही थानाध्यक्ष ने इनका आपराधिक इतिहास छह सितंबर को उपलब्ध कराने को कहा है। ईसानगर गांव में 90 प्रतिशत आपराधिक प्रवृत्ति के लोग रहते हैं। 
- स्वामी नाथ, पुलिस अधीक्षक महोबा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें