फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच क्विंटल मांस के साथ बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष को पुलिस ने पकड़ा, 10 गोकश भी गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में पानी की टंकी के निकट स्थित एक बाग में पुलिस टीम ने छापा डाल दिया। मौके से पुलिस ने 10 गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पांच क्विंटल से अधिक मांस के अलावा बड़ी संख्या में मवेशी काटने के औजार भी मिले हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष भी शामिल है। 
विज्ञापन


पाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ बुधवार आधी रात के बाद कस्बे मेें गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कस्बे में नई बस्ती में पानी की टंकी के निकट स्थित एक बाग में कुछ गोतस्कर मौजूद हैं और मौके पर प्रतिबंधित मांस को बोरों में भरा जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

 

पुलिस टीम को देखकर तस्करों ने फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने भी फायरिंग की, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। मौके से पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

उन्हाेंने अपना नाम पता रहमत अली उर्फ सग्गन पुत्र साबिर अली, गफूर हसन खां पुत्र अमीर हसन खां, जमाल पुत्र जुन्नू, इलियास पुत्र निसार खां, भोले पुत्र रशीद निवासीगण काजीसराय कस्बा पाली, अल्लन उर्फ अल्लू पुत्र मंगल, सलीम पुत्र रहीम, अजमेरी पुत्र सद्दीक, शाहाब कुरैशी पुत्र नसीब कुरैशी, नसीम पुत्र लल्लू निवासीगण शेखसराय थाना व कस्बा पाली बताया।
विज्ञापन

गफूर हसन बसपा का पूर्व नगर अध्यक्ष है। प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह के मुताबिक, इन लोगों के कब्जे से एक ई-रिक्शा, मवेशी काटने के 12 उपकरण, दो छोटे गैस सिलिंडर, एक इलेक्ट्रानिक कांटा, चार तमंचा, आठ कारतूस, दो खोखा बरामद हुए हैं। मौके से पांच पड्डे (भैंस के बच्चे) जीवित भी मिले हैं। पांच क्विंटल मांस भी बरामद हुआ।

मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि मौके पर मिले मांस का नमूना ले लिया गया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला मथुरा भेजा जा रहा है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मांस किस मवेशी का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें