फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर CM और PM के खिलाफ की थी ये अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार  

Mon, 09 Apr 2018 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिंकू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ा। वीडियो देखने के बाद भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वर्माजीत निवासी पिंकू पुत्र मिलाप सिंह ने गांव में बनाए गए बिजलीघर के चालू न होने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। उसने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की वीडियो में तारीफ की।

 

उसने कहा कि सैफई में पावर हाउस अखिलेश ने बनाया लेकिन उसमें बिजली की सप्लाई नहीं दे पा रहे हैं। इसमें उसने गलत भाषा का प्रयोग किया। वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते काफी लोगों ने उसे शेयर कर दिया।  


इस पर भाजपा नेता मनीष यादव पतरे ने एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से शिकायत की। एसएसपी ने उसकी तहरीर पर सैफई थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पिंकू के खिलाफ गालीगलौज, जान माल की धमकी, धोखाधड़ी व आईटी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे करहल मैनपुरी से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 

सैफई थाने के प्रभारी निरीक्षक महेशवीर सिंह ने बताया कि पिंकू के खिलाफ पीएम व सीएम के बारे में आपत्तिजनक व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने को लेकर मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें