फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए सौगात लेकर आई बारिश, जानिए, आखिर क्यों डाकुओं के लिए काल बनकर आता है ये मौसम

Thu, 28 Jun 2018 06:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जंगल में डकैतों की तलाश में कांबिंग करते पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूटः डाकूओं पर शिकंजा कसने की राह तक रही पुलिस के लिए पहली बारिश अब मुफीद साबित हो रही है। साढे़ पांच लाख रुपये के इनामी डाकू बबुली कोल के पांच इनामी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई है। इससे पुलिस अधिकारियों के हौसले बढ़े हैं।

 

मालूम हो कि बरसात के मौसम में ही ज्यादातर डाकुओं को मारने में पुलिस को कामयाबी मिली। इसमें डाकू ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखड़िया सहित कई डकैत मारे गये थे। 

विज्ञापन



जिले में इस साल मानसून की पहली बारिश की शुरुआत में मानिक पुर पुलिस ने डाकू बबुली कोल के पांच डकैत लालमन कोल, सत्यनारायण कोल, बुद्दू कोल, सुंदर तिवारी को पकड़ा है। इस कामयाबी से पुलिस अधिकारियों के हौसले बढे़ हैं। पुलिस का मानना है डाकू बारिश से बचने के लिए गांव के आसपास अपना ढेरा जमा लेते हैं। रात कुछ घरों मेें शरण लेते हैं। जिसका फायदा बरसात के मौसम में पुलिस को मिला है। 

 

Trending Videos
विज्ञापन

बरसात में मारे गए इनामी डाकू

जंगल में डकैतों की तलाश में कांबिंग करते पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
बरसात में मारे गए इनामी डाकू
बरसात के मौसम में शिव कुमार उर्फ ददुआ 23 जुलाई, अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया 4 अगस्त, स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया, 2 जुलाई, रामकरन पटेल 8 अगस्त, नंगू सिंह 16 अगस्त, ललित पटेल आदि मारे गये। 

बचे डाकू मार दिए जाएंगे: एसपी
पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने बताया कि बरसात के मौसम में पुलिस को कई कामयाबी डाकूओं को मारने में मिली है। इस साल भी मानसून की शुरूआत होते ही पांच डकैत पकड़े गये हैं। बाकी बचे डकैतों को भी इसी बरसात में मारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें