पीडि़ता ने लगाया हत्या अाैर रेप का अाराेप
मंगलवार डीएम आवास पर दुष्कर्म पीड़िता के अलावा परिवारीजन पांच घंटे मौजूद रहे। पीड़ित परिवार से किन बिंदुओं पर पूछताछ केंद्रित रही, इस पर अधिकारी बोलने से बचते रहे। डीएम ने कहा कि मामले में एसआईटी की जांच शुरू हो गई है। जांच में दोषी मिलने पर किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की जेल में संदिग्ध हालात में मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।