फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता, मजबूत है सपा-बसपा का गठबंधन: मुलायम 

Tue, 10 Apr 2018 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मुलायम सिंह यादव एवं मायवती
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दोनों पार्टियों के एक होने से अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को सही बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को चीन से सतर्क रहने की हिदायत भी दी। 

 
विज्ञापन

2 of 4
मुलायम सिंह यादव
मैनपुरी के किशनी में पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को चांदा गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम चांदा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में उन्होंने बसपा के लोगों को धन्यवाद देते हुए इस पहल को जारी रखने के लिए कहा।

 
विज्ञापन

3 of 4
मुलायम सिंह यादव
उन्होंने कहा कि चीन से खतरा बना है, क्योंकि चीन सबसे बड़ा धोखेबाज है। चीन कमजोर होने पर दोस्ती की बात करता है तथा मजबूत होने पर आंखें दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस समय दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
मुलायम सिंह यादव
उन्होंने कहा कि महिलाएं समझदार हो रही हैं, वे समझ रही हैं कि किसे वोट देना है। व्यापारी किसान सगे भाई हैं एक हो जाएं तो काया पलट सकते हैं। कश्मीर मुद्दे पर कहा कि फारुख अब्दुल्ला के परिवार ने कश्मीर को बचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें